इस महीने सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और शनि का राशि परिवर्तन होगा। इन 5 बड़े ग्रहों की चाल बदलने से हर राशि पर असर पड़ेगा।

मेष -ये महीना आपके लिए मिला-जुला रहेगा। नए कामकाज के मौके मिल सकते हैं। वाहन या किसी तरह की संपत्ति खरीदने का मन बन सकता है। रोजगार के नए मौके भी मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इस महीने गुरु के कारण यात्राओं के योग बन रहे हैं। काम करने या रहने की जगह में भी बदलाव होने की संभावना बन रही है। सामाजिक कामकाज बढ़ेंगे। मांगलिक कामों में भी आपका खर्चा बढ़ सकता है। इनकम कुछ कम होगी। कुछ जरूरी कामकाज में रुकावटें भी आ सकती हैं। व्यावसायिक प्रगति होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से वांछित सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ने के योग बन रहे हैं। इस महीने किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। लापरवाही न करें। माता की सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।


उपाय -गाय को जौ खिलाएं।


वृष -सितारों की स्थिति के कारण ये महीना आपके लिए मिला-जुला रहेगा। मान सम्मान बढ़ सकता है। दोस्तों और अपोजिट जेंडर वालों से मदद मिल सकती है। रुके हुए सरकारी काम समय से पूरे हो सकते हैं। कुछ जरूरी काम निपटाने के लिए अच्छी प्लानिंग बना सकते हैं। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। बिजनेस में नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आगे बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा पारिवारिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। प्रॉपटी संबंधी खरीदी-बिक्री में आपको सावधान रहना होगा। माता की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। यात्राओं में परेशानी हो सकती है। कुछ खास काम निपटाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। नौकरी और बिजनेस में उलझने बढ़ सकती हैं। गुस्से पर कंट्रोल करें। ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की कोशिश करें। धोखा हो सकता है। फालतू वाद -विवाद से टेंशन बढ़ सकती है। विरोधियों से हानि होने की भी सम्भावना बन रही है।


उपाय -चांदी धारण करें।

मिथुन -आपके लिए ये महीना बहुत खास रहेगा। नौकरी और बिजनेस के मामले में अच्छा समय शुरू होगा। बिजनेस बढ़ सकता है। आगे बढ़ने के नए मौके भी मिल सकते हैं। इनकम बढ़ने के योग हैं। बचत भी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी और बड़े लोग खुश हो सकते हैं। इन दिनों में तरक्की के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए सरकारी कामों में फायदा हो सकता है। सुख-सुविधाएं बढ़ेगी। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। संतान संबंधी मामलों में टेंशन बनी रह सकती है। कामकाज निपटाने में भाग-दौड़ भी ज्यादा हो सकती है। इस महीने टेंशन भी बना रहेगा। रुके हुए जरूरी काम इन दिनों में पूरे हो सकते हैं। पुराने निवेश का फायदा इस महीने आपको मिल सकता है। आप मेहनत अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं। बड़े लोगों से संबंध अच्छे बनेंगे। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लापरवाही के कारण बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।


उपाय -केले के पेड़ की पूजा करें।

कर्क -अक्टूबर में आपके सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। इस महीने आप बिजनेस से जुड़े खास मामले निपटा सकते हैं। सोचे हुए कामों में फायदा हो सकता है। सरकारी काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की मदद मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग में वृद्धि होगी। आर्थिक मामले में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपके लिए समय ठीक रहेगा। संतान के मामले में सुखद समाचार मिल सकता है। इस महीनेे आप नौकरी और बिजनेस में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। जोड़ो के दर्द से परेशानी हो सकती है। आंख और पेट संबंधी रोग होने के भी योग बन रहे हैं। मांगलिक कामों में भी पैसा और समय लगेगा। सोचे कामकाज से सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने की संभावना बन रही है। दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें।


उपाय -चीटियों को आटा डालें।

सिंह -नौकरी और बिजनेस के मामले में ये महीना आपके लिए अच्छा है। कुछ जरूरी कामों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। इस महीने धन और मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की और पद भी बढ़ सकता है। इस माह धन, मान-सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। यात्राएं भी हो सकती हैं। किसी पुराने मामले में फिर से उलझने बढ़ सकती हैं। आपको संभलकर रहना होगा। सामाजिक या पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। दुश्मन षडयंत्र बना सकते हैं, लेकिन आपका नुकसान नहीं हो पाएगा। नए कामों की योजनाएं बन सकती हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए ज्यादातर मामलों में अनुकूल हो सकता है। आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। किसी की गवाही से दूर रहे। भूमि ,मकान एवं वाहन संबंधी परेशानियां सामने आ सकती है। कार्यक्षेत्र और परिवार में फालतू तनाव और खर्चा बढ़ने की संभावना है। !


उपाय -सूर्य को जल चढ़ाएं ।

कन्या -महीने की शुरुआत आपके लिए ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी और बिजनेस में सोचे हुए काम निपटाने में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज में भी देरी होने के योग बनेंगे। इन दिनों में खर्चा बढ़ सकता है। जमीन, मकान, वाहन या किसी तरह की प्रॉपर्टी से फायदा होने के योग हैं। पुराने दुश्मन परेशान भी कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में आप किसी षडयंत्र के भी शिकार हो सकते हैं। इस महीने के सितारे खर्चा तो करवाएंगे, लेकिन आपको इसका फायदा भी हो सकता है। समाज में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। लव लाइफ के मामलों में ये महीना आपके लिए अच्छा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती हैं और मदद भी मिलने के योग हैं। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। इस महीने बड़े निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। एक्स्ट्रा इनकम के लिए नए सोर्स भी इन दिनों में आपको मिल सकते हैं। सेहत के मामले में भी आपको सावधानी रखनी होगी।


उपाय -माता जी के मंदिर में मिठाई चढ़ाएं।

तुला -सितारों की स्थिति के कारण ये महीना आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इस महीने मानसिक अशांति रहेगी। दुश्मन बढ़ सकते हैं। शारीरिक परेशानियां भी हो सकती हैं। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने की भी संभावना बन रही है। साझेदारी के कामकाज में विवाद और नुकसान होने की संभावना बन रही है। किसी न किसी तरह की चल-अचल संपत्ति से आपको फायदा हो सकता है। नई योजनाओं पर काम करना शुरू करेंगे। राजनीति से भी आपको फायदा हो सकता है। राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। रुके हुए जरूरी काम भी पूरे हो सकते हैं। सोचे हुए कामकाज में होने वाले फायदे में कमी आ सकती है। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल और परिवार में उलझनों के कारण आपका मन अशांत भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति में धीेरे-धीेरे सुधार हो सकता है। बड़े और जरूरी कामकाज शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।


उपाय -हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं

श्चिक -महीने के शुरुआती कुछ दिन आपके फेवर में हो सकते हैं। इन दिनों में नौकरी या बिजनेस में आप कुछ नए काम भी शुरू करने का मन बना सकते हैं। परेशानियों के बावजूद नौकरी या बिजनेस में फायदा हो सकता है। इस महीने परिवार और आसपास के लोगों से खास तरह की मदद मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के फायदों में कमी आ सकती है। कुछ अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। कानूनी उलझन में पड़ने का डर भी बना रह सकता है। सामाजिक कामकाज में भागीदारी बढ़ सकती है। जमीन या प्रॉपर्टी मिलने के भी योग बन रहे हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपका दिल दुखा सकता है। परिवार में मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। खर्चा भी बढ़ सकता है। फालतू भागदौड़ से बचने की कोशिश करें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। किसी भी स्थिति में खुद के फैसलों पर कायम रहना होगा। लालच न करें। धोखा भी हो सकता है। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं।


उपाय -तांबे का सिक्का जल में बहाएं।

धनु -इस हफ्ते सितारों से मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग बन रहे हैं। इस महीने भूमि-भवन संबंधी विवाद होने की भी संभावना बन रही है। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। काम-काज के संबंध में खूब भागदौड़ भी हो सकती है। इस महीने आपकी इनकम भी बढ़ने के योग हैं। पार्टनरशिप से जुड़े कामकाज से आपको फायदा हो सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों में आपको सावधानी रखनी होगी। इस महीने कोशिश करने से आपके जरूरी कामकाज पूरे हो सकते हैं। कुछ मामलों में गुस्सा और टेंशन भी बढ़ सकती है। खर्चे में सावधानी रखें। सेहत के मामले में भी आपको ध्यान रखना होगा। धर्म कर्म में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। धार्मिक यात्राएं होने के योग बन रहे हैं। महीने के आखिरी दिनों में बिजनेस में धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। बड़े लोगों से मजबूत संबंध बनेंगे।


उपाय -पीले कपडे में चने के दाल और हल्दी की गांठ बांध कर मंदिर में दान दें।

मकर -अक्टूबर में दोस्तों और आसपास के लोगों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी और संतान का सुख मिल सकता है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुए जरूरी कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों के कारण टेंशन बढ़ सकती है। कानूनी मामलों में छुटकारा मिल सकता है। किसी विवाद का फैसला आपके फेवर में हो सकता है। छोटी-मोटी कई परेशानियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। इस महीने आपको कुछ अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। सोचे हुए कामकाज में सफलता मिल सकती है। आपको अपने अनुभव का फायदा मिल सकता है। बिजनेस के कुछ सौदों से बड़ा फायदा भी हो सकता है। आर्थिक मामलों के योग बन सकते हैं। पारिवारिक और आर्थिक तनाव से भी कुछ परेशानी हो सकती है। इन दिनों में आपको आपसी लेनदेन में भी सावधानी रखनी होगी। वाद विवाद और आपसी मतभेद से भी बचना होगा। वाहन के उपयोग में सावधानी रखें।


उपाय -हनुमान मंदिर में गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं

कुंभ -अक्टूबर के शुरुआती दिनों में सितारे आपके फेवर में रहेंगे। धार्मिक रुझान बढ़ सकता है। रुके हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। इन दिनों में आपको कोई खास फायदा भी हो सकता है। जो नौकरी या बिजनेस से जुड़ा होगा। नए कामकाज सीखने में मन लगेगा। व्यावसायिक गतिविधियों मे वृद्धि हो सकती है। नौकरी या बिजनेस में फायदा बढ़ सकता है। सेविंग भी बढ़ने के योग हैं। में लाभ की मात्रा बढ़ेगी। दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। अनुभवी लोगों से काम की सलाह भी मिल सकती है। जीवनसाथी से भी मदद मिल सकती है। इस महीने नौकरी या बिजनेस में किसी तरह की उपलब्धि भी मिल सकती है। अक्टूबर के कुछ दिनों में आप किसी फालतू विवाद में भी फंस सकते हैं। आपका व्यवहार या बोलने के तरीका बने बनाए काम भी बिगाड़ सकता है। महीने के कुछ दिनों में इनकम थोड़ी और खर्चा ज्यादा हो सकता है। नौकरी या बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला आपको सावधानी से लेना होगा। लंबी यात्राओं का भी योग बन रहा है। धार्मिक आयोजन में खर्चा हो सकता है।


उपाय -गणेश मंदिर में लड्डू चढ़ाएं


मीन -अक्टूबर के शुरुआती दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ काम करने वाले या आसपास के कुछ लोगों से भी मतभेद होने की संभावना बन रही है। मन में निराशा के भाव भी आ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा भी दे सकता है। लेन-देन के किसी मामले में विवाद होने की भी संभावना बन रही है। महीने के शुरुआती दिनों में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धीरे-धीरे इनकम बढ़ेगी साथ ही आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। सेहत के मामले में भी आपको सावधान रहना होगा। इस महीने के बीच के और आखिरी दिनों में आपको फायदा हो सकता है। एक्स्ट्रा इनकम भी हो सकती है। रुका हुआ पैसा धीेरे-धीरे मिल सकता है। मेहनत से आपका फायदा बढ़ सकता है। दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से भी मदद मिल सकती है। धार्मिक और मांगलिक कामकाज में खर्चा होने के योग बन रहे हैं। किसी बड़े व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे।


उपाय -मछलियों को दाना डालें।


अपनी वृहद जन्मपत्रिका बनबाने केलिए (१०० पेज ) 2100 रुपये 

कुंडली विश्लेषण के लिए 501 रूपए मात्र 

व्यवसाय कौन सा करें 1100रूपए 

कॉल करें अभी +91-7599220949

I BUILT MY SITE FOR FREE USING